नो फिकर संस्था से जुड़े सभी दर्शकों, पाठकों एवं संस्था में कार्यरत सदस्यों को सूचित किया जाता है कि नो फिकर संस्था के संस्थापक एवं संपादक अभिनव मुखुटी (राजा) का स्वास्थ निरन्तर ख़राब रहने की स्थिति में नो फिकर समाचार में आज दिनांक से कार्य पूर्णरूपेण बंद रहेगा अर्थात कोई भी समाचार या जानकारी अनिश्चितकालीन समय तक किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेषित नहीं की जाएगी, दर्शकों को होने वाली असुविधा के लिए नो फिकर संस्था दर्शकों से क्षमाप्रार्थी है...
नो फिकर संस्था से जुड़े सभी सदस्यों की सदस्यता आज दिनांक से पूर्णरूपेण समाप्त होती है, वो किसी भी स्थिति में नो फिकर के प्रतीक चिन्ह (Logo), पहचान प्रमाण (ID Card), अणुभाष (Mike) का उपयोग करने के लिए वैध नहीं हैं, यहाँ तक की सोशल मीडिया पर भी नो फिकर संस्था से जुड़े किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर पद, दायित्व या प्रतीक चिन्ह का उपयोग भी मिथ्या कथन, भ्रामक एवं दुष्प्रचार की श्रेणी के अंतर्गत ही आएगा, उनके द्वारा समाचार या सामाजिक स्तर पर किए गए किसी भी कृत्य के लिए नो फिकर संस्था जिम्मेदार नहीं होगी...