बगोदर में मिथिलेश यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा निवासी होटल मालिक महेश रजक और होटल कर्मचारी सीमा ठाकुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 13-14 अगस्त की रात मिथिलेश यादव शराब पीने के लिए होटल पहुंचे थे। बीयर के पैसे को लेकर विवाद के बाद उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर टांगी और सब्बल लेकर मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। सर्विस रोड स्थित कपसा मंदिर के पास मिथिलेश के गिरने के बाद उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी, सब्बल, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले की जांच एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित SIT ने की।
#Bagodar #GiridihNews #JharkhandNews #Giridihviews