जनता दरबार में फरियादियों की उमड़ी भीड़, एसपी परिचय कुमार ने सुनीं समस्याएं
कटिहार पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार लगातार जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके त्वरित निदान को लेकर गंभीरता से पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी रंजिश, मारपीट, दुष्कर्म, हत्या सहित कई गंभीर एवं विभिन्न प्रकार के मामले सामने आए। एसपी परिचय कुमार ने बारी-बारी से प्रत्येक फरियादी को अपने पास बुलाकर उनकी समस्या को गंभीरता से सुना। इसके बाद संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतों के शीघ्र निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।