
पुलिस चौकी बाल छप्पर की टीम ने अवैध देसी कट्टे व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी किया काबू।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी बाल छप्पर की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
इन्चार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव मन्धार निवासी सतपाल सिंह सिंह अक्सर अपने पास अवैध हथियार रखता है। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सतपाल सिंह के घर पर रेड की गई। तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी एक अपराधिक मुकदमे दर्ज है जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।