#ChuruNews #बीदासर नगरपालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रत्याशी जितेंद्र सिंह राठौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जितेंद्र सिंह को रालोपा ने वार्ड नंबर 4 से पार्षद पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी जितेंद्र राठौर ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी अमीलाल यादव के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सीताराम नायक, हनुमान ढाका, तोलाराम नायक सहित पार्टी से जुड़े लोग मौजूद रहे।
#राष्ट्रीयलोकतांत्रिकपार्टी #रालोपा #RLPRajasthan #चूरू #electionnews #सुजानगढ़ #NewsUpdate
Bidasar, Churu | Aug 27, 2026