Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#सफलता_की_कहानी #गुना - आशा कार्यकर्ता की सजगता से प्रसूता को समय पर मिला उपचार, गंभीर संक्रमण से बची मां कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड चाचौड़ा के ग्राम सियारी में देखने को मिला, जहां आशा कार्यकर्ता की सजगता से प्रसूता को समय पर उपचार मिला और संभावित गंभीर संक्रमण से बचाया जा सका। ग्राम सियारी निवासी 23 वर्षीय प्रिया मीना, पत्नी मिथुन मीना की 13 जुलाई 2026 को जिला चिकित्सालय गुना में सीजर ऑपरेशन से प्रसूति हुई। उन्होंने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मां और शिशु के स्वस्थ होने पर दोनों को 16 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता ममता मीना ने शिशु की पहली गृह भेंट की। इस दौरान बच्चे का वजन 2.800 किलोग्राम और तापमान 97.8 डिग्री फारेनहाइट पाया गया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे। लगातार बारिश के कारण ग्राम सियारी के रास्ते में नाले में पानी भर गया था। इसके बावजूद आशा कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी। पानी कम होने का इंतजार करने के बाद आशा सुपरवाइजर प्रवेश मीना और आशा कार्यकर्ता ममता मीना ने 21 जुलाई को दूसरी गृह भेंट की। गृह भेंट के दौरान शिशु का दोबारा वजन और तापमान लिया गया, जिसमें बच्चा सामान्य एवं स्वस्थ पाया गया। मां के स्वास्थ्य की जानकारी लेते समय प्रिया मीना ने सीजर के टांकों से पानी आने की शिकायत बताई। आशा कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल बीएमओ डॉ. सोम्या वाजपेयी एवं बीसीएम हेमंत गौड़ को जानकारी दी। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिजनों को महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीनागंज लाने की सलाह दी। 22 जुलाई को नाले का पानी उतरने के बाद महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीनागंज लाया गया। यहां डॉ. आशु शर्मा ने महिला की जांच कर प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाएं दीं। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को जिला चिकित्सालय गुना रेफर किया गया। परिजनों एवं आशा कार्यकर्ता की मदद से प्रिया मीना को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां आवश्यक जांच एवं उपचार के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस पूरे घटनाक्रम में आशा कार्यकर्ता ममता मीना एवं आशा सुपरवाइजर प्रवेश मीना की सजगता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समय पर स्वास्थ्य समस्या की पहचान कर अधिकारियों को सूचना देने और महिला को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने से संभावित गंभीर संक्रमण को टाला जा सका। यह ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। #Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026

MORE NEWS

#गुना - भारत के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का अनुविभाग आरोन में भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन

एस डी एम महोदय आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन अनुविभाग कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में तिरंगा ध्वज को सलामी के साथ ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात कृषि उपज मंडी आरोन एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान आरोन में ध्वजारोहण कर क्षेत्र के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
तहसील परिसर में एस डी एम महोदय की गरिमापूर्ण उपस्थिति एवं अध्यक्ष महोदय जनपद पंचायत आरोन के मुख्य आथित्य में मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोष वितरण का आयोजन हुआ। इसके पश्चात ग्राम शहरोक के शासकीय हाई स्कूल में बच्चो एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ सामूहिक मध्यान्ह भोजन में सहभागिता की गई।

इस अवसर पर तहसीलदार आरोन, सी ओ जनपद आरोन, नायब तहसीलदार आरोन, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार गण एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चे एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

#गुना - भारत के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का अनुविभाग आरोन में भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन एस डी एम महोदय आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन अनुविभाग कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में तिरंगा ध्वज को सलामी के साथ ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात कृषि उपज मंडी आरोन एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान आरोन में ध्वजारोहण कर क्षेत्र के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। तहसील परिसर में एस डी एम महोदय की गरिमापूर्ण उपस्थिति एवं अध्यक्ष महोदय जनपद पंचायत आरोन के मुख्य आथित्य में मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोष वितरण का आयोजन हुआ। इसके पश्चात ग्राम शहरोक के शासकीय हाई स्कूल में बच्चो एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ सामूहिक मध्यान्ह भोजन में सहभागिता की गई। इस अवसर पर तहसीलदार आरोन, सी ओ जनपद आरोन, नायब तहसीलदार आरोन, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार गण एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चे एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। #Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

गुना राघौगढ़ के रुठियाई में मशाल जुलुश

गुना राघौगढ़ के रुठियाई में मशाल जुलुश

Guna Nagar, Guna | Aug 15, 2026

*जो धूप में तपते हैं, जो काँटों पर चलते हैं,ये जंगल के रखवाले हैं, जो चुपचाप पलते हैं।*

*शेर की दहाड़ से जो कभी नहीं घबराते,पेड़ की एक छाल के खातिर जान लुटा जाते।*

एक पेड़ = एक सांस।
एक जंगल = एक पूरा जहान।

आओ शपथ लें 15 अगस्त पर,
हर घर हरियाली, हर गली हरियाली।

79वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

*संतोष कुमार सोपरा वनपाल/डिप्टी, परिक्षेत्र सहायक सोनखरा वन परिक्षेत्र, बमौरी, गुना*
15 #अगस्त 2026##jansampark##स्वतंत्रता## #दिवस#sp ख़बर गुना की

*जो धूप में तपते हैं, जो काँटों पर चलते हैं,ये जंगल के रखवाले हैं, जो चुपचाप पलते हैं।* *शेर की दहाड़ से जो कभी नहीं घबराते,पेड़ की एक छाल के खातिर जान लुटा जाते।* एक पेड़ = एक सांस। एक जंगल = एक पूरा जहान। आओ शपथ लें 15 अगस्त पर, हर घर हरियाली, हर गली हरियाली। 79वें स्वतंत्रता दिवस की समस्त देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं *संतोष कुमार सोपरा वनपाल/डिप्टी, परिक्षेत्र सहायक सोनखरा वन परिक्षेत्र, बमौरी, गुना* 15 #अगस्त 2026##jansampark##स्वतंत्रता## #दिवस#sp ख़बर गुना की

Guna Nagar, Guna | Aug 15, 2026

*"वतन की मिट्टी से खुशबू वतन की आती है" "जंगल बचेंगे तभी देश की शान बढ़ती है"*
 
 "*एक पेड़ लगाओ, एक जीवन बचाओ" "हरियाली है तो खुशहाली है"*

 *"सरहद पर जवान और जंगल में प्रहरी" "दोनों मिलकर देश की रक्षा करते हैं"*

*तिरंगे की शान और जंगल की जान,दोनों की रक्षा करना हमारा अभिमान*

*आओ मिलकर पेड़ लगाएं, देश बचाओ*
हम वनपाल हैं, हम प्रहरी हैं
जंगल और देश दोनों के रखवारी हैं

*15 अगस्त पर यही संकल्प ,हमारा हो,हरा भरा भारत हमारा हो*

*आओ मिलकर हरियाली बचाएं"*

79वें स्वतंत्रता दिवस की 
   आप सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 
   
*कमल कुमार वर्मा वनपाल, परिक्षेत्र सहायक पाडौन वन परिक्षेत्र, फतेहगढ़ गुना* #15 #अगस्त #2026##newvision##स्वतंत्रता #दिवस#

*"वतन की मिट्टी से खुशबू वतन की आती है" "जंगल बचेंगे तभी देश की शान बढ़ती है"* "*एक पेड़ लगाओ, एक जीवन बचाओ" "हरियाली है तो खुशहाली है"* *"सरहद पर जवान और जंगल में प्रहरी" "दोनों मिलकर देश की रक्षा करते हैं"* *तिरंगे की शान और जंगल की जान,दोनों की रक्षा करना हमारा अभिमान* *आओ मिलकर पेड़ लगाएं, देश बचाओ* हम वनपाल हैं, हम प्रहरी हैं जंगल और देश दोनों के रखवारी हैं *15 अगस्त पर यही संकल्प ,हमारा हो,हरा भरा भारत हमारा हो* *आओ मिलकर हरियाली बचाएं"* 79वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई *कमल कुमार वर्मा वनपाल, परिक्षेत्र सहायक पाडौन वन परिक्षेत्र, फतेहगढ़ गुना* #15 #अगस्त #2026##newvision##स्वतंत्रता #दिवस#

Guna Nagar, Guna | Aug 15, 2026

*महंगी डिग्रियां और बड़ी- बड़ी गाड़ियां  नहीं,उनके पास तो बस दुआओं की गाड़ियां हैं।*

*देकर दो पुड़िया और मीठी सी एक गोली,बुझा देते हैं वो हर पीड़ा की लाली*

*आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है।*

*सेवा ही जिनका धर्म है,समाज की रक्षा जिनका कर्म है ,राष्ट्र निर्माण में सबका योगदान जरूरी है*

*नर सेवा नारायण सेवा,देश सेवा में सदैव तत्पर*

समस्त देशवासियों को
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

*राजकुमार धाकड़ संजय नगर, सिरसी कलां गुना* #15अगस्त 2026# #swatantrata #Divas# #जय #हिंद# #viral #khabar#

*महंगी डिग्रियां और बड़ी- बड़ी गाड़ियां नहीं,उनके पास तो बस दुआओं की गाड़ियां हैं।* *देकर दो पुड़िया और मीठी सी एक गोली,बुझा देते हैं वो हर पीड़ा की लाली* *आन देश की शान देश की, देश की हम संतान हैं, तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी ये पहचान है।* *सेवा ही जिनका धर्म है,समाज की रक्षा जिनका कर्म है ,राष्ट्र निर्माण में सबका योगदान जरूरी है* *नर सेवा नारायण सेवा,देश सेवा में सदैव तत्पर* समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं *राजकुमार धाकड़ संजय नगर, सिरसी कलां गुना* #15अगस्त 2026# #swatantrata #Divas# #जय #हिंद# #viral #khabar#

Guna Nagar, Guna | Aug 15, 2026