वैशाली के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा की छोटी धारा में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के समय नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जबकि उसकी क्षमता महज छह लोगों की थी। सभी लोग श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में 10 बच्चियां शामिल हैं, जबकि तीन सगी बहनों की भी जान चली गई। हादसे में सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना के NMCH रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। घायलों को भी पीएम राहत कोष से 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।