
5 वर्षों से गरीबों की सेवा में जुटी फरज़ाना बेगम और शहाना खान, 50 पैकेट भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया
बाँदा। बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की जिम्मेदार शाखा प्रमुख आज़ाद नगर फरज़ाना बेगम एवं छावनी शाखा प्रमुख शहाना खान पिछले 5 वर्षों से लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद एवं सेवा में जुटी हुई हैं। उनकी सेवा भावना के लिए उन्हें डीएम बाँदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को निर्धारित दिन एवं समय पर गरीबों की मदद के लिए भोजन एकत्र किया गया। फरज़ाना बेगम ने अपने मोहल्ले आज़ाद नगर से 10 घरों से 10 पैकेट भोजन, जबकि शहाना खान ने छावनी मोहल्ले से 38 पैकेट भोजन एकत्र किए। इसके अलावा निषाद फर्नीचर की ओर से 2 पैकेट भोजन सहयोग के रूप में प्राप्त हुए।
कुल 50 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान एवं सदस्य वकील अहमद को सौंपे गए। संस्था की टीम ने इन भोजन पैकेटों को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया।
बाँदा रोटी बैंक की ओर से भोजन उपलब्ध कराने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
सहयोग के लिए संपर्क
जो भी व्यक्ति बाँदा रोटी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना चाहता है, वह भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देकर संस्था का सहयोग कर सकता है।
संपर्क नंबर:
📞 9451988451
📞 8318456975
बाँदा रोटी बैंक — जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की एक निरंतर पहल।
Banda, Banda | Oct 2, 2026