चाईबासा: लोढ़ाई में ई/60 बटालियन द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों को किया प्रोत्साहित
चाईबासा: भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत को गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई में स्थित 60 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ई/60 कंपनी द्वारा स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाया गया.
यह अभियान कंपनी कमांडर श्री राकेश सैनी की अध्यक्षता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लोढ़ाई तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में चलाया गया. इस दौरान जवानों, शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने मिलकर विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं आस-पास के इलाके की जोरदार साफ-सफाई की. अभियान के बाद बच्चों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया और अपने घर व गांव को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई. स्वच्छता के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया.