पानी-तेल से यदि बीमारी ठीक होती है तो मिशनरी अस्पताल बंद करें: सुनील सोरेन,
चंगाई सभा के विरोध में पूर्व सांसद के नेतृत्व में जामा में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जामा प्रखंड के तरबंधा गांव में प्रस्तावित चंगाई सभा के विरोध में पूर्व सांसद सुनील सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
• सुनील सोरेन ने चंगाई सभा में पानी-तेल से इलाज के दावों पर सवाल उठाते हुए इसे अंधविश्वास से जोड़ा।
• प्रदर्शनकारियों ने 23 से 25 सितंबर तक प्रस्तावित सभा को अनुमति नहीं देने की मांग की।
• बीडीओ डॉ. विवेक किशोर और थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की।
• ग्रामीणों ने सामूहिक ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों के नियमानुसार कार्रवाई के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
#Dumka #Jama #Tarbandha #JharkhandNews #DumkaNews