आकोला में ABTYP का रक्तदान शिविर 20 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में होगा,
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
अकोला। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकोला में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) ने 20 सितंबर रविवार को आकोला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 'रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0' के तहत एक विश्वव्यापी मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का हिस्सा है। शिविर आकोला के जवाहर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद, आकोला द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अंतर्गत किया गया है।