
क्या प्रेमानंद महाराज ने रसिक दुलारी शरण के परिवार से की बात? भाई ने बताई सच्चाई
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण यानी दीपक लोधी की संदिग्ध मौत को करीब एक सप्ताह हो चुका है. अंतिम संस्कार के बाद परिवार जबलपुर लौट चुका है. अब मृतक के भाई मनीष लोधी ने बताया है कि क्या इस दौरान प्रेमानंद महाराज या राधा केली कुंज आश्रम की ओर से परिवार से कोई संपर्क किया गया या नहीं.
परिवार का दावा है कि अब तक आश्रम या प्रेमानंद महाराज की ओर से उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है. परिजनों ने वृंदावन पहुंचने के बाद घटना की जानकारी मिलने में हुई देरी और दीपक के चौथी मंजिल से गिरने की परिस्थितियों पर भी सवाल उठाए हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर, पैर, पसलियों और बाएं फेफड़े समेत शरीर पर कई गंभीर चोटों का जिक्र है. मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव से हुआ शॉक बताई गई है. हालांकि, चोटें किन परिस्थितियों में लगीं, यह पुलिस और फॉरेंसिक जांच से ही स्पष्ट होगा.
परिवार का कहना है कि दीपक ऐसा कदम नहीं उठा सकता था. कमरे में ग्राइंडर मिलने समेत कुछ अन्य परिस्थितियों को लेकर भी परिजनों ने सवाल उठाए हैं. परिवार ने मामले की CBI जांच की मांग की है.
#PremanandMaharaj #RasikDulariSharan #DeepakLodhi #PremanandMaharajNews #VrindavanNews #JabalpurNews #CBIProbe #RasikDulariSharanDeath #Vrindavan #HindiNews