छतरपुर में निर्माण कंपनी के कर्मचारियों के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत
📍 बमीठा (छतरपुर)
केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत ढोडन बांध के लिए सड़क निर्माण कार्य कर रही जीआरपीसी कंपनी के कर्मचारियों के बीच देर रात विवाद हिंसक हो गया। जानकारी के अनुसार, बन्ने नदी रनगुवा पर पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी रात्रि लगभग 11 से 12 बजे के बीच कथित रूप से शराब के नशे में आपस में भिड़ गए।
विवाद के दौरान एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी विजय रावत (38 वर्ष), निवासी गोरखपुर के सीने में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय रावत को साथी कर्मचारियों द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही खजुराहो एसडीओपी मनमोहन बघेल एवं बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
🔹 मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
🔹 पुलिस आरोपियों की तलाश एवं मामले की जांच में जुटी है।
#MP #bundelkhand #Chhatarpur #Bamitha #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindustanMedia24x7