एसआईआर को लेकर पात्र मतदाता न करें चिंता, सभी पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित : विश्राम कुमार मीणा
जिला के नागरिक किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर न दें ध्यान
पात्र मतदाता 30 सितंबर तक फार्म-6 व फार्म-8 के माध्यम से करवा सकते हैं आवश्यक सुधार एवं पंजीकरण
कुरुक्षेत्र, 4 सितंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मिलान में मिली विसंगतियों तथा पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से मिलान न होने के कारण प्राप्त हो रहे नोटिस के सम्बन्ध में आम जनता द्वारा मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। केवल पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची में नाम अथवा विवरण का मिलान न होने या पुराना मतदाता रिकॉर्ड उपलब�