
मेरठ से बड़ी खबर… लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर में बड़ा झोल है!
दावा किया जा रहा है कि बहुचर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में साहिल शुक्ला को फांसी और उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है।
लेकिन… क्या ये दावा सच है?
जवाब है—नहीं!
मेरठ की अदालत ने सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी जरूर करार दिया है, लेकिन अभी दोनों की सजा का ऐलान नहीं हुआ है।
यानी वायरल पोस्ट में जिस तरह कहा जा रहा है कि
“साहिल को फांसी और मुस्कान को उम्रकैद मिल गई”,
वो दावा फिलहाल गलत है।
दरअसल, अदालत ने दोनों को दोषी माना है और अब सजा कितनी होगी, इसका फैसला होना बाकी है।
यही वो सनसनीखेज मामला है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।
सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े करने और उन्हें नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाने का आरोप था।
अब इस मामले में दोषसिद्धि हो चुकी है, लेकिन फांसी या उम्रकैद को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं आया है।
तो अगर आपके पास भी ऐसी पोस्ट पहुंची है कि
“साहिल को फांसी और मुस्कान को उम्रकैद की सजा हो गई”,
तो इसे सच मानकर शेयर मत कीजिए।
फैक्ट ये है—दोनों दोषी करार दिए जा चुके हैं, लेकिन सजा का ऐलान अभी बाकी है।
यानी खबर आधी सच है… और आधी गलत!
#नीलेड्रमहत्याकांड #सौरभराजपूत #MeerutNews
#मुस्कानरस्तोगी #साहिलशुक्ला #मेरठ #BlueDrumMurderCase #FactCheck #फैक्टचेक #वायरलखबर #वायरलपोस्ट #बड़ीखबर #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #LatestNews #NewsUpdate #सच्चीक्या_है #ViralNews #CitySpecialNews