आरक्षी संदीप कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा थाना नौगावां सादात में तैनात आरक्षी 750 संदीप कुमार को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आरक्षी संदीप कुमार ने गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए 07 अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा चोरी के माल की शत-प्रतिशत बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्य की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और भविष्य में भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Amroha, Amroha | Aug 15, 2026