
किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण, अन्न फसल से लेकर प्राकृतिक खेती तक दी गई जानकारी
हाजीपुर। जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में कृषि विभाग एवं आत्मा, वैशाली की ओर से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 8 सितंबर 2026 को खरीफ मौसम में होने वाली विभिन्न फसलों को लेकर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोरौल प्रखंड के ग्राम पंचायत राज इस्माईलपुर स्थित पंचायत भवन तथा पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज बेलसर, मानपुरा स्थित पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक वैशाली सिद्धार्थ पटेल ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को अन्न फसल, मोटा अनाज (पोषक अनाज), दलहन, तेलहन, मौसमी सब्जियों तथा जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी गई। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से फसल उत्पादन, खेती की लागत कम करने, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए गए।
कृषि विभाग ने किसानों को पोषक अनाज एवं दलहन-तेलहन फसलों को बढ़ावा देने के साथ टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बताया कि किसानों तक कृषि योजनाओं और तकनीकी जानकारी पहुंचाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
#Vaishali #Hajipur #Kisan #KisanTraining #Agriculture #KrishiVibhag #ATMA #ScientificFarming #NaturalFarming #OrganicFarming #Millets #Pulses #Oilseeds #Farmers #biharnewsedtejashwiyadav