
नवडीहा में दिवंगत आरक्षी मदनजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
मेदिनीनगर।
#पलामू जिला पुलिस बल के दिवंगत आरक्षी मदनजीत सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव नवडीहा में किया गया। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचकर प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी।
मदनजीत सिंह की एक जनवरी 2021 को बिहार के सांसद सुशील कुमार सिंह की एस्कॉर्ट ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनकी स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के उद्देश्य से पैतृक गांव में प्रतिमा स्थापित की गई।
कार्यक्रम में विश्रामपुर के एसडीपीओ राजेश कुमार, पाटन के पुलिस निरीक्षक सुरेश मंडल, थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी तथा पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, सचिव लालू उरांव, अंकेक्षक सुनील कुमार और क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा हवलदार रविकांत पांडेय, कौतुक पांडेय, सुधांशु शुक्ला, पंकज शुक्ला, संजय सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने दिवंगत आरक्षी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Panki, Palamu | Oct 7, 2026