Public App Logo
महिलाओं को नकद सहायता की तैयारी में योगी सरकार विस चुनाव में महिला वोटरों को साधने के लिए ले सकती फैसला लखनऊ ।वर्ष 2027 के विधान सभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिला मतदाताओं को साधने के लिए बड़े फैसले की तैयारी में है। महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद देने से लेकर पहले से संचालित योजनाओं की सहायता राशि बढ़ाने और नई महिला केंद्रित योजना शुरू करने जैसे विकल्पों पर विचार चल रहा है। मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में विधान सभा चुनावों से पहले ऐसा ही दांव चला गया था और जिसके बाद भाजपा अपने गठबंधन की सरकार बनाने में सफल भी हुई। यूपी में सभी दल महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम रहे हैं और भाजपा प्रत्यक्ष लाभ के सहारे उन पर बढ़त बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, सरकार के सामने एक विकल्प महिलाओं के खाते में सीधे आर्थिक सहायता देने का है। इसके लिए सरकार द्वारा घोषित महिला उद्यमी क्रेडिट योजना का सहारा लिया जा सकता है। #LETESTNEWS #LetestUpdate #UpElectionNews 👇👇 - Rajatalab News