
जमुई: 09 जुलाई को युवक की जानी थी बारात, मुम्बई से घर लौटने के दौरान ट्रेन से गिरकर हुई मौ^/त
क्यूल- जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन के पास मुम्बई मेल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गं^भी^र रूप से घा^य^ल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई और युवक को गंभीर अवस्था में रेफरल अस्पताल झाझा में भर्ती कराया गया, जहां से शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृ^त घोषित कर दिया। मृ^त^क युवक की पहचान देवघर जिले के जगदीशपुर गांव निवासी मकसूद अंसारी के पुत्र मो. इबरार आलम के रूप में हुई है। युवक ट्रेन से कैसे गिरा इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है।
परिजन ने बताया कि मो. इबरार आलम मुम्बई में मज़दुरी करता था। 09 जुलाई को उसकी बारात जानी थी। जिसको लेकर वह मुम्बई मेल ट्रेन से घर लौट रहा था, जिसे मधुपुर स्टेशन उतरना था। लगातार युवक से परिवार वालों की बातें हो रही थी फिर अचानक युवक फोन उठाना बंद कर दिया। उंसके बाद मधुपुर रेलवे स्टेशन पर पता किया गया, पुलिस में भी शिकायत की गई थी। इसी दौरान पता चला की मो. इबरार आलम जमुई में गं^भी^र अवस्था में इलाजरत है, यहां पहुंचने के बाद मो. इबरार आलम की मौ^?त हो चुकी थी। युवक की मौ^/त के बाद पूरे परिवार का रो^रो कर बु^रा हाल हो रहा है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #NHL #Exident #railway #trains #Rpf1 #jharkhand #devghar #jamui
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026