भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव
बेगूसराय में बढ़ते तापमान एवं लू की स्थिति को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने 05 से 08 जून 2026 तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लिए विशेष आदेश जारी किया है।
कक्षा 5 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी सहित) की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:00 बजे के बाद संचालित नहीं होंगी।
कक्षा 6 से 12 तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 11:30 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेंगी।
बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों को समयानुसार शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करने का निर्देश दिया गया है।
@iprdbihar
#begusarai