
अघोर पीठ, वाराणसी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
वाराणसी के अघोर पीठ, श्री सर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम् एवं अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
"पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम जी" के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने देशभक्ति का माहौल बनाया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वीर शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाषचंद्र बोस और महात्मा गांधी के योगदान को प्रस्तुतियों के माध्यम से याद किया।
इस अवसर पर पूज्यपाद बाबा जी ने कहा कि “संस्कार, अनुशासन और प्रेरणा से ही बनेगा महान राष्ट्र।” उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के सामने अच्छे आचरण और संस्कार प्रस्तुत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति-पत्र एवं मेधा छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सम्मान हुआ।
कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य रक्षा एवं सर्पदंश से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रसाद वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें - https://fatafatnews.com/india/80th-independence-day-celebrated-with-enthusiasm-at-aghor-peeth-varanasi/290722/
#IndependenceDay #15August #Varanasi #AghorPeeth #SriSarveshwariSamuh