
प्राकट्य स्थल पहुंचे नारकोटिक्स कमिश्नर डॉ. बिसेन, सांवलिया सेठ के किए दर्शन
अफीम काश्तकारों ने किसान हित की मांगों को लेकर सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान। श्री पंडित श्री मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़। भादसोड़ा, भारत के नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. दिनेश बिसेन (आईआरएस) शुक्रवार को बागुण्ड भादसोड़ा स्थित भगवान श्री सांवलिया सेठ के प्राकट्य स्थल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर में धार्मिक वातावरण का अनुभव किया।
डॉ. दिनेश बिसेन के साथ डीएनसी कोटा नरेश बुंदेल (आईआरएस), एएनसी जब्बरसिंह राजपुरोहित, डीओओ बीएन मीणा, डीके सिंह, बीएल मीणा, प्रदीप कुमार सहित नारकोटिक्स विभाग के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर पुजारी द्वारा अधिकारियों को चरणामृत एवं तुलसीपत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान भादसोड़ा सरपंच डॉ. शम्भू सुथार, लम्बरदार मोहनलाल सुथार, मांगीलाल जाट, कंवरलाल गुर्जर, राधे सुथार, माधुलाल जाट, प्रेम वैष्णव, अमरचंद सुथार, कमलेश जाट, पुष्कर सुथार, प्रहलाद जांगीड़ सहित स्थानीय ग्रामीणों और अफीम काश्तकारों ने नारकोटिक्स अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भगवान श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर, महाप्रसाद एवं उपरना भेंट किया गया।
किसानों की मांगों को लेकर सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
दर्शन एवं स्वागत कार्यक्रम के दौरान किसान हित से जुड़े मुद्दे भी सामने आए। भादसोड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक एवं निवर्तमान सरपंच डॉ. शम्भू सुथार ने भारत के नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. दिनेश बिसेन को अफीम काश्तकारों की मांगों से संबंधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
अब किसानों की ओर से सौंपे गए पांच सूत्रीय ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर विभाग की ओर से आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर क्षेत्र के अफीम काश्तकारों की नजर बनी हुई है।