
थाना राजनगर पुलिस ने रात्रि भ्रमण के दौरान जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 9 जुंवारी गिरफ्तार, ₹41,900 नगद राशि बरामद
थाना राजनगर पुलिस को विगत रात्रि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा राजनगर के रामबाग मोहल्ला में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान रामबाग मोहल्ला में पहुंची।
एक घर के सामने संचालित जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 9 आरोपी-
1. हाकिम खान पिता इमाम खान निवासी रामबाग, राजनगर,
2. सालिगराम विश्वकर्मा पिता चिरंजू विश्वकर्मा निवासी भोले कालौनी राजनगर ,
3. इसरार अहमद पिता निसार अहमद निवासी बस स्टैण्ड राजनगर ,
4. महेन्द्र सोनी पिता विजय कुमार सोनी निवासी सोनी मोहल्ला राजनगर ,
5. पुष्पेन्द्र मिश्रा पिता कुंजबिहारी मिश्रा निवासी ग्राम गोरा, थाना खजुराहो,
6. शैलेन्द्र पटेल पिता द्वारका पटेल निवासी भोले कालौनी राजनगर ,
7. अमरीश अग्रवाल पिता जगन्नाथ अग्रवाल निवासी सोनी मोहल्ला राजनगर ,
8. हरवंश अवस्थी पिता अनंतराम अवस्थी निवासी खजवा ,
9. राजेश कुमार अहिरवार पिता रामसहाय अहिरवार निवासी रामबाग, थाना राजनगर
के पास से एवं जुआ के फड़ से ₹41,900 रुपये नगद राशि बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी राजनगर निरीक्षक माधव शर्मा, उनि एमबी सिह,सउनि एसएस हक , सउनि रामरतन गोस्वामी , प्रधान आरक्षक जनक सिह, आरक्षक अनिल यादव , जयराम, रमाकांत, राजाराम , दीपक एवं टीम की भूमिका रही ।