विद्याप्रकाश चुने जलुग्रां एसएमसी के प्रधान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलुग्रां में किया एसएमसी का गठन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलुग्रां, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विद्याप्रकाश को एसएमसी का प्रधान तथा श्रीमती मीरा देवी को उप प्रधान नियुक्त किया। इसके साथ ही नबगठित कार्यकारणी के सदस्य भी चुने गए । नवगठित एसएमसी कार्यकारणी विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के हितों तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेगी। सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना सागर ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं मेहमानों का धन्यवाद किया तथा विद्यालय के विकास में उनके सहयोग की कामना की
Kullu, Kullu | Jun 20, 2026