
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 — तीसरा दिन
सीतामढ़ी, 03 अक्टूबर 2026: खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गईं।
इस दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, शतरंज, क्रिकेट ट्रायल (बालक), बैडमिंटन, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस एवं कुश्ती सहित विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, सीतामढ़ी एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल शिक्षक एवं विभिन्न खेल विधाओं के तकनीकी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
#CMSamrat #samratchoudhary
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar