हांसी-भिवानी के मिलकपुर गांव की बेटी नेहा यादव ने रचा इतिहास!
UPSC जैसी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल कर नेहा यादव ने CBI में Public Prosecutor (Class-1) के पद पर चयन प्राप्त किया है।
नेहा की यह शानदार उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल मिलकपुर गांव और हांसी-भिवानी क्षेत्र, बल्कि पूरा परिवार और समाज गौरवान्वित है।
पिता श्री विजय सिंह (आनंद भट्टे वाले) एवं पूरे परिवार को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नेहा यादव की यह सफलता देश की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने का हौसला देगी। बेटियां जब ठान लेती हैं, तो इतिहास रच देती हैं।
#facts #reel #वायरल #india
Panapur, Saran | Aug 23, 2026