BIG BREAKING NEWS | मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर से मचा हड़कंप!
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना की खबर सामने आने के बाद हलचल तेज हो गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी कार को निशाना बनाकर फायरिंग की। राहत की बात यह है कि टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने की खबर है। वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने, वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने और आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। फिलहाल घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही गोलीबारी की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
#TigerShroff #BreakingNews #MumbaiNews #Juhu #MumbaiPolice #BollywoodNews #CrimeNews #LatestNews #PahadSamachar