न्याय यात्रा में न्याय की बात या अपनों से ही घमासान? सहसपुर से चकराता तक कांग्रेस में कलह की चर्चा
उत्तराखंड कांग्रेस की न्याय यात्रा के बीच पार्टी की अंदरूनी खींचतान को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सहसपुर में आर्येंद्र शर्मा समर्थकों और हरक सिंह रावत के साथ आए लोगों के बीच कथित नारेबाजी और गाली-गलौच, विकासनगर में रामशरण नौटियाल की एंट्री के बाद नवप्रभात से मतभेदों की चर्चा और चकराता में प्रीतम सिंह के भाइयों से जुड़ा कथित विवादित ऑडियो… आखिर कांग्रेस के भीतर चल क्या रहा है
एक तरफ जनता को न्याय दिलाने का दावा, दूसरी तरफ नेताओं और समर्थकों के बीच टकराव के आरोप
सबसे बड़ा सवाल—जब अपने ही एकजुट नहीं, तो जनता के मुद्दों पर कांग्रेस कैसे बनाएगी मजबूत लड़ाई? क्या पार्टी नेतृत्व इन विवादों पर कार्रवाई करेगा या 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गुटबाजी का यह मुद्दा और गहराएगा
देखिए पूरी खबर और जानिए कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति से जुड़े इन विवादों पर उठ रहे सवाल
#UttarakhandCongress #NyayYatra #CongressPolitics #UttarakhandPolitics #RaibarPahad #उत्तराखंड_राजनीति