
👉#भाजपा जिला मंत्री को फोन पर जातिसूचक गालियां व जान से मारने की धमकी, दो पर मुकदमा दर्ज
==चौक कोतवाली पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया केस, जांच शुरू
शाहजहाँपुर।भाजपा के जिला मंत्री एवं व्यवसायी रितेश कुमार की तहरीर पर चौक कोतवाली पुलिस ने सत्यप्रकाश गंगवार और प्रदीप गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।तहरीर के अनुसार,20 जुलाई को पहले फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद रात में दोबारा कॉल कर कथित रूप से जातिसूचक गालियां दी गईं। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर उन्हें धमकाते हुए तिलहर या पेट्रोल पंप की ओर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह व्यवसाय और संगठनात्मक कार्यों के सिलसिले में लगातार क्षेत्र में आते-जाते हैं, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है।फिलहाल चौक कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Ritesh Kumar
Suresh Kumar Khanna