Public App Logo
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर बैठे छात्रों के आंदोलन का रविवार को 23वां दिन है। आंदोलन अब भी जारी है और छात्र अपनी मांग पर डटे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा यात्रा निकाला। इस तिरंगा यात्रा में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल हुए। उन्हें व्हील चेयर के माध्यम से ले जाया गया। तिरंगा यात्रा स्टेडियम से निकल कर कचहरी चौक, लालपुर होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। फिर यहां से वापस स्टेडियम आई। - Namkum News