हम लोग सोचते हैं हम एक जगह खड़े हैं, पर हम भी भाग रहे हैं, बहुत तेज।
ऊपर जो बड़ी गैलेक्सी दिख रही है वो है हमारी आकाशगंगा। बीच में जो सबसे तेज चमक रहा है वो है उसका सेंटर, जहाँ एक ब्लैक होल है जिसका वजन 40 लाख सूरज के बराबर है।
और नीचे जो छोटा सा सूरज और उसके 8 ग्रह दिख रहे हैं, वो हैं हम। हम सेंटर में नहीं हैं, हम कोने में हैं। सेंटर से 27,000 प्रकाश-वर्ष दूर। रोशनी को भी वहाँ से यहाँ आने में 27,000 साल लगते हैं।
अच्छा है हम कोने में हैं, सेंटर में बहुत भीड़ है, रेडिएशन है, वहाँ लाइफ टिकती ही नहीं।
अब सबसे क्रेजी बात। हमारा पूरा सौरमंडल उस सेंटर के चक्कर लगा रहा है, 8 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से। और एक चक्कर पूरा करने में लगता है 23 करोड़ साल।
मतलब पिछली बार जब हम इसी जगह पर थे, तब धरती पर डायनासोर भी नहीं थे। और अगली बार जब इसी जगह पहुँचेंगे, तब तक इंसान का क्या होगा किसी को नहीं पता।
तो हम सिर्फ धरती पर नहीं घूम रहे, हम आकाशगंगा में घूम रहे हैं।
Bihar, India | Nov 11, 2026