Crime News: नशे के लिए मां ने पैसे देने से किया इनकार तो बेटे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या, गिरफ्तार
मृतका की तीन बेटियां शादीशुदा, छोटा बेटा पहले ही सड़क दुर्घटना में गंवा चुका था परिवार
बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में पैसे के विवाद में मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-12 ई आवास संख्या 2204 निवासी 60 वर्षीय प्रमिला देवी पर उनके 43 वर्षीय बेटे रज्जू कुमार द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार रज्जू नशे का आदी था और नशे के लिए मां से पैसे मांगता था। पैसे देने से इनकार करने पर उसने मां के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
बोकारो: बोकारो जिला के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 12 ई आवास संख्या 2204 निवासी 43 वर्षीय पुत्र रज्जू कुमार ने पैसे के लिए अपनी 60 वर्षीय माँ प्रमिला देवी को धारधार हथियार से हत्या कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुत्र रज्जू कुमार नशा का आदि था और नशा के लिए मां से पैसा