सर्पदंश से 6 वर्षीय बच्चे की मौ*त, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल; सिविल सर्जन बोले—इलाज में लापरवाही नहीं
परिजनों ने रात में डॉक्टर और तत्काल उपचार नहीं मिलने का लगाया आरोप, स्वास्थ्य विभाग की जांच में सीसीटीवी के आधार पर इलाज किए जाने का दावा
हजारीबाग: केरेडारी थाना क्षेत्र के पेटो पंचायत अंतर्गत चट्टी पेटो गांव में 15 अगस्त की देर रात सर्पदंश से छह वर्षीय बच्चे राजन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इलाज में कथित अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का घेराव कर विरोध जताया।
मामले ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था, खासकर रात के समय ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध आपात चिकित्सा सेवाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे के इलाज में किसी भी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही से इनकार किया है।
रात में सांप ने डंसा, सीएचसी पहुंचे परि