
थाना गरोठ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 26.980 किलो जप्त कर 01 अन्तर्राज्य तस्कर को पकड़ा।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मदंसौर श्री विनोद कुमार मीणा के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया । जिसके पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमान राम सनेही मिश्रा, SDOP महोदय गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव के कुशल निर्देशन मे दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सउनि धन्नालाल योगी व उनकी टीम द्वारा 26.980 किलोग्राम किमती 54000/ रूपये सहित 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः - दिनांक 12.07.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति जिसने पीले व काले रंग की शर्ट तथा मटमेले रंग का पेंट पहने है जिसके पास दो बैग है। जिसमें से एक बैग का रंग नीला तथा दुसरे बैग का रंग ग्रे है। जिनमें अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा है। को लेकर पिपल्या मोहम्मद की तरफ रेल्वे की बाउन्ड्री के बाहर आड मे रेल्वे स्टेशन गरोठ के पास खडा है। मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए रेल्वे की बाउन्ड्री के बाहर आड मे रेल्वे स्टेशन गरोठ के पास से आरोपी रिन्कु पिता तिलक जोगी के कब्जे से 26.980 किलोग्राम अवैध मादक डोडाचुरा किमती 54000 रूपये को जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया । प्रकरण मे विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपीः- 1.रिन्कु पिता तिलक राज जाति-जोगी उम्र-40 साल निवासी-वार्ड नम्बर 09 नीयर
कोल्ट स्टोर मोहल्ला रामपुरा शास्त्रीनगर जगराओ लुधियाना पंजाब
जप्त मश्रुका :- अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 26.980 किलोग्राम
सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गरोठ उनि बलवीरसिंह यादव एवं सउनि धन्नालाल योगी तथा टीम
का सराहनीय योगदान रहा।