नाले की ऊंचाई बढ़ाने की मांग, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
बाटोदा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठ के समीप ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित नाले की ऊंचाई कम होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले से विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों व पशुओं को हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासक से नाले की ऊंचाई बढ़ाने और आवागमन सुगम बनाने के लिए रपट निर्माण की मांग की है।