बांदा: सीमावर्ती आदिवासी गांव गोदरामपुर में एएसपी ने लगाई चौपाल, महिलाओं और बच्चों की सुनी समस्याएं
बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने थाना फतेहगंज क्षेत्र के अंतर्गत विंध्याचल की पहाड़ियों से घिरे मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित सुदूर आदिवासी गांव गोदरामपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से जनसंवाद किया।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को सुना। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी कुशलता एवं खुशहाली व्यक्त की। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना।
इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना तथा लोगों की समस्याओं को सुनना है।
📍 स्थान: गोदरामपुर, थाना फतेहगंज क्षेत्र, जनपद बांदा
#BandaPolice #जनसंवाद #गोदरामपुर #UPPolice #बांदा
Banda, Banda | Oct 22, 2026