बारां डोल मेले में पार्किंग वसूली पर नगर परिषद की सख्ती
बारां। डोल मेले में पार्किंग शुल्क को लेकर मिल रही मनमानी वसूली की शिकायतों पर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। अब हर पार्किंग पर्ची पर निर्धारित दर साफ अंकित होगी, वहीं पार्किंग स्थलों पर भी रेट लिस्ट के बोर्ड लगाए जाएंगे।
अतिक्रमण प्रभारी नरसीलाल स्वामी ने कहा कि तय दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित पार्किंग संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पार्किंग शुल्क में पारदर्शिता की पहल—अब पर्ची बताएगी कितना है तय रेट, मनमानी वसूली पर रहेगी नगर परिषद की नजर।
Sangod, Kota | Sep 30, 2026