Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
hemant.suman
बारां में हड़ताली ऑटो टीपर चालकों से मिले पूर्व सभापति कमल राठौर, कर्मचारियों को दी हिदायत पूर्व सभापति राठौर की दो टूक, दादागिरी व गुंडागर्दी की राजनीति अब नहीं चलेगी, जनता के काम से समझौता नही
Sangod, Kota
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर्षोल्लास से मनाया वृद्धजनों की सेवा ईश्वरीय सेवा के समान — विधायक संदीप शर्मा कोटा, 1 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद नगर स्थित सेवाधाम आश्रम में हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन कोटा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा कोटा शहर के प्रमुख वृद्धाश्रमों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान, सेवा, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा रहे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णैया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे हुई, जिसमें वृद्धजन एकत्रित हुए। इस दौरान माय भारत के युवाओं की टीम ने भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रातः 8 बजे से स्वामी विवेकानंद नगर के प्रमुख मार्ग पर 100 से अधिक वृद्धजनों ने वॉक ओ थॉन में भाग लिया। रैली के दौरान “वृद्धों की सेवा ही ईश्वरीय सेवा है”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वॉक ओ थॉन के माध्यम से समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा भावना का संदेश दिया गया। इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न गुणों एवं नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के महत्व की जानकारी दी। समाजसेवी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि वृद्धजनों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रातः 9 बजे संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं और वृद्धजनों के बीच आत्मीयता एवं अपनत्व का भाव दिखाई दिया।वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, वहीं युवाओं ने उनके साथ समय बिताते हुए उनकी सेवा, सहायता और देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। स्काउट गाइड के यज्ञदत्त ठाड़ा के नेतृत्व में उपस्थित जनसमूह को वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, सम्मान एवं सत्कार करने तथा उनके प्रति किसी भी प्रकार के भेदभाव, उपेक्षा अथवा तिरस्कार से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नारीशाला की अधीक्षक अंशुल मेहदीदत्ता ने बताया कि प्रातः 9:30 बजे युवक-युवतियों एवं वृद्धजनों के बीच विभिन्न इनडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कैरम बोर्ड, लूडो, साँप सीढ़ी और शतरंज सहित अनेक खेलों में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंद के पल साझा किए।इसके बाद वृद्धजनों की भजन मंडली ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। “राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे” और “मैं तो कृष्ण की मीरा बन गई” जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, वहीं पुरुषों सहित उपस्थित सभी लोगों ने भक्ति संगीत का आनंद लिया। प्रातः 11 बजे सभी वृद्धजनों को प्रसादी ग्रहण कराई गई। इसके पश्चात दोपहर 12:15 बजे आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने कोटा शहर में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा एवं कल्याण के लिए समर्पित समाजसेवियों और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में योगेंश सिंघम,देवेंद्र आचार्य, मनोज जैन आदिनाथ,मानवेन्द्र सिंह,स्नेहधाम आश्रम,गंगा विजन संस्थान,अभिषेक जैन,युवा टीम माय भारत सहित वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। सेवाधाम आश्रम सहित वृद्धजनों की सेवा में जुटी संस्थाओं के योगदान की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में शामिल वृद्धजनों ने दिनभर आयोजित गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से वृद्धजनों का मनोरंजन होने के साथ उनका मनोबल बढ़ता है तथा युवा पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और उनकी देखभाल करने की प्रेरणा मिलती है। मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना ईश्वरीय सेवा के समान है। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभवों, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज समृद्ध होता है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने घर-परिवार और समाज के वृद्धजनों को सम्मान, स्नेह और सुरक्षा प्रदान करे।कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड यज्ञदत्त हाड़ा ने किया।इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र खंडेलवाल,रघुराज सिंह सोलंकी,सेवाधाम के अध्यक्ष नीरज जैन,सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश जैन बज़,वीरेंद्र जैन,देवेन्द्र आचार्य,नवीन जैन एवं रविंद्र आदिनाथ आदि उपस्थित रहे। अंत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णैया ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, समाजसेवियों, युवाओं एवं कार्यक्रम में सहभागी वृद्धजनों का आभार व्यक्त किया।साँयकालीन सत्र आयोजित हुआ जिसमें वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह में कोटा के विभिन्न समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।
Sangod, Kota | Oct 1, 2026
कोटा के इटावा में किसान हुंकार रैली उमड़ी भीड़, प्रदर्शन के बाद मुख्य बाजारों से होते हुए खातोली मोड़ पर सभा हुई । सभा में किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने सरकार को चेताया कि अगर अटैचमेंट बंद नहीं हुआ तो आर-पार की लड़ाई होगी । सरकार अविलंब नहरों की सफाई करा कर रबी की फसलों के लिए नहरी पानी छोड़ने का प्लान तुरंत बनाए । 3 साल में इस राज में इटावा पीपल्दा क्षेत्र की अनदेखी हुई है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
Sangod, Kota | Oct 1, 2026
बारां के छीपाबडौद पुलिस की कार्रवाई, 38 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तस्करो से 179.06 ग्राम अवैध स्मैक व बाइक जब्त, सेवानिया तिराहे पर की कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को दबोचा NDPS एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही स्मैक की सप्लाई की लाइन। #बारांपुलिस #baransp #BaranPolice #NDPS #chhipabrod #chhipabrodpolice #BreakingNews
Sangod, Kota | Oct 1, 2026
कोई लल्लू पंजू नही बैठा, प्रह्लाद गुंजल बैठा है....किसी के दबाव में नही आए अधिकारी एक किलोमीटर पैदल चलकर ज्ञापन देने पहुंचे किसान, ज्ञापन लेने नही पहुंचे अधिकारी, पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल व किसानों ने अधिकारियों को लिया आड़े हाथ, विरोध व नाराजगी के बाद एसडीएम पहुंचे कार्यालय से बाहर, लिया ज्ञापन किसानों की समस्या पर कार्रवाई के आस्वाशन के बाद माने किसान
Sangod, Kota | Oct 1, 2026
कोटा ग्रामीण के देवलीमांजी पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसफॉर्मर से तेल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश गिरोह के दो जने चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों से एक कार और चुराया गया सो लीटर तेल बरामद कोटा ग्रामीण की देवलीमांझी थानापुलिस की कार्रवाई, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल ब्रेजा कार और करीब 100 लीटर चोरी का ट्रांसफॉर्मर तेल बरामद, एसपी सुजीत शंकर शर्मा के निर्देशन में मिली कामयाबी
Sangod, Kota | Oct 1, 2026
सांगोद में श्री जी मन्दिर पर किराड़ समाज के लोगों द्वारा नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, पार्षद दीपक मेहता, रवि मेहता, प्रदीप सोनी, विकास मेहता का साफा व माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया । #heeralalnagar #BJP4Rajasthan
Sangod, Kota | Oct 1, 2026
झालावाड जिले के बिशनखेड़ी ग्राम पंचायत के ग्राम बागोद में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने आज मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि हरीगढ़ से पनवाड़ लिंक रोड होते हुए बागोद से गौशाला तक जाने वाला मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से कीचड़ और खराब स्थिति में है। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दौरान मार्ग इतना खराब हो जाता है कि न तो ट्रैक्टर निकल पाता है और न ही पैदल आवागमन सुचारू रूप से हो पाता है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों तक आते-जाते हैं। वर्तमान में उड़द और सोयाबीन की फसल खेतों में कटकर पड़ी है, लेकिन खराब रास्ते के कारण किसानों को फसल घर तक लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी के विरोध में ग्रा
Sangod, Kota | Sep 30, 2026
कोटा विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए बन्दा धर्मपुरा रोड स्थित जवाहर लाल शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के सामने सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा विकास प्राधिकरण तथा तहसीलदार ललित किशोर नागर के नेतृत्व में की गई। टीम ने मौके से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद सरकारी भूमि पर “सरकारी संपत्ति” का बोर्ड भी लगाया।प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Sangod, Kota | Sep 30, 2026