
ब्रेकिंग न्यूज़
नदीम परवेज़ धारचूला
*धारचूला के कुलागाड़ में भारी बारिश से मोटर पुल ध्वस्त, दारमा-व्यास-चौंदास घाटियों का संपर्क* टूटा
धारचूला। भारी बारिश के चलते धारचूला के कुलागाड़ में मोटर पुल ध्वस्त हो गया है। पुल टूटने से दारमा, व्यास और चौंदास घाटियों का तहसील मुख्यालय धारचूला से संपर्क पूरी तरह कट गया है।
बताया जा रहा है कि कुलागाड़ का यह गधेरा हर साल बारिश के दौरान तबाही मचाता है। बीआरओ द्वारा हर वर्ष इस नाले पर पुल बनाया जाता है, लेकिन भारी बारिश और तेज बहाव के कारण पुल बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है। स्थायी समाधान नहीं होने से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों को हर साल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोटर पुल टूटने से सीमांत गांवों में राशन, दवाइयों और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, लिपूलेख सड़क मार्ग पर भी आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित हो गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और बीआरओ से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने तथा पुल के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
पूर्व में भी पांच करोड की लागत का पक्का पुल बर्बाद हो चुका है गधेरा हर बरसात में तबाही मचाता है।
फोटो संलग्न है