बोकारो में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को टाटा-धनबाद हाइवे पर चास मु. थाना क्षेत्र से गुजर रहे कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया। ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि, थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के अनुसार खनन विभाग की ओर से अब तक कोई शिकायत या प्रतिवेदन नहीं दिया गया है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा सके। बताया जाता है कि पड़ोसी जिले धनबाद के महुदा और सुदामडीह इलाके से रात के समय अवैध कोयले की खेप बोकारो की सीमा से होकर पश्चिम बंगाल की हार्डकोक फैक्ट्रियों तक पहुंचती है। इसी बीच डीसी और एसपी ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में ज्वाइंट टास्क फोर्स और सेल को सक्रिय करने पर चर्चा हुई। वहीं, बालू की अवैध तस्करी रोकने के लिए टोल-फ्री नंबर जारी करने की भी बात कही गई है।
#bokaro #awaidhcoal #truck #jharkhand