कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के सतभीट्टा गांव निवासी मरहूम शिक्षक मु गयासुद्दीन का पुत्र मु तकमील ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल किया है।वह अब प्रखंड में एससी एसटी कल्याण पदाधिकारी के रूप में सेवा देंगे। उनके इस कामयाबी पर विधायक सरवर आलम शिक्षक मु एहसानुल्लाह, शिक्षक अजमल हुसैन, शिक्षक शाहनवाज आलम, ठेकेदार अरमान समदानी टानी, फैजान अहमद,अकील अहमद, मास्टर अफजल हुसैन समेत परिजनों ने खुशी जाहिर कर बधाई दी है।