
सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले पंचायत सचिव का निधन, परिजनों में मचा कोहराम
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के महमदपुर पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव रामस्वार्थ ठाकुर का उनकी सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) से ठीक एक दिन पहले रविवार को दुखद निधन हो गया। इस असमय और दुखद घटना से उनके पैतृक गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, रामस्वार्थ ठाकुर (उम्र लगभग 60 वर्ष) हरलाखी प्रखंड के हिसार गांव स्थित कोदरिया टोल के मूल निवासी थे। वे पिछले कई सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के कारण वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका लगातार इलाज कराया जा रहा था। पिता की देखभाल के लिए उनके बड़े पुत्र सुनील कुमार ने अपनी अतिथि शिक्षक की नौकरी तक छोड़ दी थी।
मृतक के बड़े पुत्र ने बताया कि उनके पिता की पहली शासकीय पदस्थापना वर्ष 1997 में रहिका में हुई थी। वर्तमान में वे बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर पंचायत में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अगले ही दिन सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी सावित्री देवी (55 वर्ष), दो पुत्र (सुनील व अनिल) और एक पुत्री (सुनीता देवी) हैं। तीनों बच्चे विवाह