मिशन शक्ति के तहत महिला थाना की पहल: दो टूटते परिवार फिर से जुड़े, पति-पत्नी ने साथ रहने का लिया निर्णय
अमेठी। “मिशन शक्ति” अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देते हुए अमेठी पुलिस ने एक सराहनीय पहल की। महिला थाना प्रभारी श्रीमती दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुनकर दोनों पक्षों को समझाया और आपसी सहमति से समाधान कराया।
काउंसलिंग के बाद दो विवाहित जोड़े आपसी सहमति से फिर से साथ रहने को राजी हो गए। दोनों परिवारों ने अमेठी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
#MissionShakti #AmethiPolice #WomenSafety #FamilyCounselling #UPPolice #PositiveNews #WomenEmpowerment #FamilyReunion #GoodWorkPolice #UPNews
Amethi, Amethi | Jun 28, 2026