
#जन्मदिन के बहाने #रामनगर लाए, लौटते समय मारी गोली।
#काशीपुर के #प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में दो दिन पहले सड़क किनारे खेत में मिले युवक की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है।
#पुलिस ने जांच के बाद दावा किया है कि जिसे शुरुआती तौर पर सड़क हादसा माना जा रहा था, वह #प्रेम प्रसंग में पति को रास्ते से हटाने की साजिश थी। मामले में #मृतक की पत्नी निशा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके संपर्क में रहने वाले #दो नाबालिगों को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
#मृतक की पहचान #संजीव कुमार पुत्र सोमल सिंह, निवासी बाजावाला, डिलिया नंबर-01, कुंडेश्वरी काशीपुर के रूप में हुई। 17 अगस्त की सुबह प्रतापपुर क्षेत्र में #संजीव की कार सड़क से नीचे खेत में मिली थी। कार के अंदर संजीव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। #शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल और शव की बारीकी से जांच की तो मृतक के गले पर चोट के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने घटना को #संदिग्ध मानते हुए हत्या के एंगल से जांच शुरू की।
#पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ मोबाइल सीडीआर, लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच की। इस दौरान मृतक की पत्नी निशा के बयानों और सामने आए साक्ष्यों में विरोधाभास मिला। इसके बाद पुलिस का शक निशा और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों पर गहरा गया।
#एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के अनुसार, जांच में सामने आया कि निशा का दुकान में काम करने वाले एक #नाबालिग किशोर से प्रेम प्रसंग था। उसका एक साथी भी निशा के संपर्क में था। पुलिस का दावा है कि तीनों ने मिलकर संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
#पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को विधि विवादित किशोर का जन्मदिन था। इसी बहाने निशा, दोनों नाबालिग और #संजीव कार से #रामनगर घूमने गए। वहां हत्या का मौका नहीं मिलने पर सभी वापस #काशीपुर की ओर लौटने लगे। आरोप है कि राजपुर रोड, बारी के पास कार में पीछे बैठे एक किशोर ने #तमंचे से संजीव के सिर के पीछे गोली मार दी। गोली लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी।
#पुलिस ने दोनों नाबालिगों को मालवा फार्म पुलिया के पास से पकड़ा। उनकी निशानदेही पर 12 बोर का तमंचा, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की जांच में दोनों आरोपी नाबालिग पाए गए हैं। उनके खिलाफ #किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
#पुलिस के मुताबिक उपलब्ध साक्ष्यों और जांच में सामने आई भूमिका के आधार पर संजीव की पत्नी निशा की हत्या की साजिश में संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने बुधवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस आगे की जांच और अन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है।
#uttarakhand #Ramnagar #kashipur #crimenews