Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

शहरी सेवा शिविर 2026 का ग्यारहवां दिन। छुट्टी के दिन भी निगम में आयोजित हुआ शहरी सेवा शिविर। सैकड़ों की संख्या में शहरवासी विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वित। यू डी टैक्स में 65 लोगों ने लिया सरकारी छूट का लाभ। @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan #SevaShivir #udaipur #viralpost #nonfollowers #NagarNigamUdaipur उदयपुर। नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के ग्यारहवें दिन भी सैकड़ों शहरवासियों ने पहुंचकर अपने लंबित एवं आवश्यक कार्य संपन्न करवाए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को आयोजित ग्यारहवें दिन के शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे तथा अपने विभिन्न कार्यों का निस्तारण करवाकर संतोष व्यक्त किया। छुट्टी के दिन भी आयोजित हुआ शहरी सेवा शिविर। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया की शनिवार को सरकारी अवकाश होने के उपरांत भी नगर निगम में शहर वासियों की सुविधाओं को देखते हुए शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर शिविर का लाभ लिया। आयुक्त ने एक बार फिर दोहराया है कि यह शिविर शहरवासियों की सुविधाओं के लिए लगाया गया है जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक स्थान पर उपस्थित होते हैं जिससे सभी प्रकार के कार्य त्वरित गति से संपन्न किए जाते हैं। 79 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी। शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से संबंधित 96 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 79 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों पर कार्यवाही प्रगति पर है। इससे लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिली है। लंबे समय से लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो किसी कारणों से निगम में ही लंबित थे। जिसमें से सफाई व्यवस्था से संबंधित 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 49 शिकायतों का तुरंत ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्यवाही जारी है। इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 86 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 65 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्य के 2 प्रकरण का निस्तारण किया गया। यू डी टैक्स में 65 लोगों ने लिया सरकारी छूट का लाभ। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार शिविर में शहरवासी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शनिवार को यू डी टैक्स में 65 लोगो ने सरकारी छूट का लाभ प्राप्त कर 15,84,484 रूपये जमा करवाए। 2 पट्टे, 4 ट्रेड लाइसेंस हुए जारी। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को आयोजित हुए शिविर के दौरान 2 आवेदकों को 69 क के पट्टे, चार आवेदकों को ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए। शहरी सेवा शिविर में लगातार नागरिकों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में नागरिक शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेवे।

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

MORE NEWS

गुलाब बाग के सौंदर्यीकरण में निगम आयुक्त का अनूठा नवाचार।
सभी पुरानी मूर्तियों पर करवाया रंग रोगन, हुई आकर्षक।
पर्यटकों को करेंगी आकर्षित।
@followers @top fans News 24 Udaipur
#gulabbagh #revonation #udaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की पहल पर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए गुलाब बाग उद्यान में वर्षों से उपेक्षित एवं क्षतिग्रस्त पड़ी जानवरों की पुरानी मूर्तियों का पुनरुद्धार किया गया है। मरम्मत एवं आकर्षक रंग-रोगन के बाद ये मूर्तियां अब पुनः जीवंत दिखाई दे रही हैं और उद्यान आने वाले पर्यटकों एवं शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इस कार्य में निगम अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, कनिष्ठ अभियंता मोनिका चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशन में किए गए इस कार्य के तहत शेर, बाघ सहित विभिन्न वन्य जीवों की पुरानी मूर्तियों की मरम्मत कर उन्हें प्राकृतिक स्वरूप के अनुरूप रंगों से सजाया गया है। लंबे समय से टूट-फूट और रंग फीके पड़ जाने के कारण ये मूर्तियां अपनी पहचान खो चुकी थीं, लेकिन अब इनके पुनर्संरक्षण से गुलाब बाग का पुराना वैभव फिर से लौटता नजर आ रहा है।
गुलाब बाग उद्यान ऐतिहासिक रूप से प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों की आकर्षक प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। पुनर्जीवित की गई मूर्तियां न केवल उद्यान की सुंदरता बढ़ा रही हैं, बल्कि बच्चों, युवाओं एवं पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटक इन मूर्तियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी यादों को संजो रहे हैं।

उद्यान में भ्रमण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को देखकर पुराने समय का गुलाब बाग स्मरण हो आता है, जब यह उद्यान अपनी विशिष्ट पहचान और आकर्षण के लिए जाना जाता था।

गुलाब बाग के सौंदर्यीकरण में निगम आयुक्त का अनूठा नवाचार। सभी पुरानी मूर्तियों पर करवाया रंग रोगन, हुई आकर्षक। पर्यटकों को करेंगी आकर्षित। @followers @top fans News 24 Udaipur #gulabbagh #revonation #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की पहल पर निगम द्वारा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए गुलाब बाग उद्यान में वर्षों से उपेक्षित एवं क्षतिग्रस्त पड़ी जानवरों की पुरानी मूर्तियों का पुनरुद्धार किया गया है। मरम्मत एवं आकर्षक रंग-रोगन के बाद ये मूर्तियां अब पुनः जीवंत दिखाई दे रही हैं और उद्यान आने वाले पर्यटकों एवं शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई हैं। इस कार्य में निगम अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, कनिष्ठ अभियंता मोनिका चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशन में किए गए इस कार्य के तहत शेर, बाघ सहित विभिन्न वन्य जीवों की पुरानी मूर्तियों की मरम्मत कर उन्हें प्राकृतिक स्वरूप के अनुरूप रंगों से सजाया गया है। लंबे समय से टूट-फूट और रंग फीके पड़ जाने के कारण ये मूर्तियां अपनी पहचान खो चुकी थीं, लेकिन अब इनके पुनर्संरक्षण से गुलाब बाग का पुराना वैभव फिर से लौटता नजर आ रहा है। गुलाब बाग उद्यान ऐतिहासिक रूप से प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों की आकर्षक प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। पुनर्जीवित की गई मूर्तियां न केवल उद्यान की सुंदरता बढ़ा रही हैं, बल्कि बच्चों, युवाओं एवं पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटक इन मूर्तियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपनी यादों को संजो रहे हैं। उद्यान में भ्रमण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन मूर्तियों को देखकर पुराने समय का गुलाब बाग स्मरण हो आता है, जब यह उद्यान अपनी विशिष्ट पहचान और आकर्षण के लिए जाना जाता था।

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

**मदार नहर देवाली चौराहे के पास भारी बारिश से गिरा पेड़, प्रताप गौरव केंद्र मार्ग बाधित**#stopviolence #viralvideo #breakingnews #udaipurnews #highwaycrime  Udaipur HeavyRain RainAlert TreeFell DevaliChouraha MadarNahar PratapGauravKendra TrafficUpdate RoadBlocked Monsoon RajasthanRain UdaipurNews WeatherUpdate BreakingNews TheRajasthanVoice

**मदार नहर देवाली चौराहे के पास भारी बारिश से गिरा पेड़, प्रताप गौरव केंद्र मार्ग बाधित**#stopviolence #viralvideo #breakingnews #udaipurnews #highwaycrime Udaipur HeavyRain RainAlert TreeFell DevaliChouraha MadarNahar PratapGauravKendra TrafficUpdate RoadBlocked Monsoon RajasthanRain UdaipurNews WeatherUpdate BreakingNews TheRajasthanVoice

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

15 दिवसीय निःशुल्क कुश्ती, जूडो एवं योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

15 दिवसीय निःशुल्क कुश्ती, जूडो एवं योग प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

Girwa, Udaipur | Jun 28, 2026

शहरी सेवा शिविर 2026 का ग्यारहवां दिन। छुट्टी के दिन भी निगम में आयोजित हुआ शहरी सेवा शिविर। सैकड़ों की संख्या में शहरवासी विभिन्न योजनाओं से हो रहे लाभान्वित। यू डी टैक्स में 65 लोगों ने लिया सरकारी छूट का लाभ। @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur Government of Rajasthan #SevaShivir #udaipur #viralpost #nonfollowers #NagarNigamUdaipur उदयपुर। नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 के ग्यारहवें दिन भी सैकड़ों शहरवासियों ने पहुंचकर अपने लंबित एवं आवश्यक कार्य संपन्न करवाए तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को आयोजित ग्यारहवें दिन के शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे तथा अपने विभिन्न कार्यों का निस्तारण करवाकर संतोष व्यक्त किया। छुट्टी के दिन भी आयोजित हुआ शहरी सेवा शिविर। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया की शनिवार को सरकारी अवकाश होने के उपरांत भी नगर निगम में शहर वासियों की सुविधाओं को देखते हुए शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर शिविर का लाभ लिया। आयुक्त ने एक बार फिर दोहराया है कि यह शिविर शहरवासियों की सुविधाओं के लिए लगाया गया है जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक स्थान पर उपस्थित होते हैं जिससे सभी प्रकार के कार्य त्वरित गति से संपन्न किए जाते हैं। 79 स्थानों पर बहाल हुई रोशनी। शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइटों से संबंधित 96 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर विद्युत शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 79 स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों पर कार्यवाही प्रगति पर है। इससे लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले क्षेत्रों के नागरिकों को राहत मिली है। लंबे समय से लंबित कार्यों का हुआ निस्तारण। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में कई ऐसे प्रकरणों का निस्तारण किया गया जो किसी कारणों से निगम में ही लंबित थे। जिसमें से सफाई व्यवस्था से संबंधित 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 49 शिकायतों का तुरंत ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष पर कार्यवाही जारी है। इसके अतिरिक्त विवाह पंजीयन तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 86 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 65 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्य के 2 प्रकरण का निस्तारण किया गया। यू डी टैक्स में 65 लोगों ने लिया सरकारी छूट का लाभ। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार शिविर में शहरवासी विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शनिवार को यू डी टैक्स में 65 लोगो ने सरकारी छूट का लाभ प्राप्त कर 15,84,484 रूपये जमा करवाए। 2 पट्टे, 4 ट्रेड लाइसेंस हुए जारी। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शनिवार को आयोजित हुए शिविर के दौरान 2 आवेदकों को 69 क के पट्टे, चार आवेदकों को ट्रेड लाइसेंस जारी किए गए। शहरी सेवा शिविर में लगातार नागरिकों के हित में कार्य किए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा संख्या में नागरिक शिविर में पहुंचकर इसका लाभ लेवे। - Girwa News