Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जेल टीकमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम, प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया पौधारोपण टीकमगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला जेल टीकमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान श्रीमती प्रवीणा व्यास ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराना है। पर्यावरण मानव जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, जैविक खादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्रदूषण कम करने के लिए वाहनों का सीमित उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल ने बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद व्यक्तियों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में न्यायाधीश श्री मुदित लटौरिया, जेल अधीक्षक श्री यजुवेन्द्र बाघमारे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जेल टीकमगढ़ का स्टाफ तथा बड़ी संख्या में बंदीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और विधिक जागरूकता का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। #WorldEnvironmentDay #Tikamgarh #DistrictJailTikamgarh #LegalServicesAuthority #EnvironmentAwareness #TikamgarhNews Bundeli24Express H Rajan Paigakhera Jansampark Madhya Pradesh PRO Tikamgarh Collector Tikamgarh

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 5, 2026

MORE NEWS

"स्कूल चलें हम" का नारा तो खूब दिया जाता है, लेकिन सवाल है—चलें कैसे?

मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के छुलहा टोला में मासूम बच्चे पहली ही बारिश में कीचड़ से जूझते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, वे अपने कपड़े और जूते बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

@drmohanyadav जी शिक्षा का अधिकार केवल किताबों में नहीं, बल्कि स्कूल तक सुरक्षित और सम्मानजनक पहुँच में भी होना चाहिए।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग है कि इस लगभग 900 मीटर के मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य कीचड़ में न फँसे।

बच्चों को भाषण नहीं, बेहतर रास्ता चाहिए।
#SchoolChaleinHum #Satna #EducationForAll #बच्चों_का_अधिकार

"स्कूल चलें हम" का नारा तो खूब दिया जाता है, लेकिन सवाल है—चलें कैसे? मध्यप्रदेश के सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के छुलहा टोला में मासूम बच्चे पहली ही बारिश में कीचड़ से जूझते हुए स्कूल जाने को मजबूर हैं। जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, वे अपने कपड़े और जूते बचाने की कोशिश कर रहे हैं। @drmohanyadav जी शिक्षा का अधिकार केवल किताबों में नहीं, बल्कि स्कूल तक सुरक्षित और सम्मानजनक पहुँच में भी होना चाहिए। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग है कि इस लगभग 900 मीटर के मार्ग का तत्काल निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों का भविष्य कीचड़ में न फँसे। बच्चों को भाषण नहीं, बेहतर रास्ता चाहिए। #SchoolChaleinHum #Satna #EducationForAll #बच्चों_का_अधिकार

Tikamgarh, Tikamgarh | Jul 8, 2026

जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश
-
जनसुनवाई में 111 आवेदन हुये प्राप्त
-
शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल सिंह गौतम तथा डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर ने आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम लीड बैंक श्री कैलाश आर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में 111 आवेदनों पर हुई सुनवाई
       जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 111 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश - जनसुनवाई में 111 आवेदन हुये प्राप्त - शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल सिंह गौतम तथा डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर ने आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम लीड बैंक श्री कैलाश आर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में 111 आवेदनों पर हुई सुनवाई जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 111 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026