
कोटा में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 9 लोग गिरफ्तार
92,060 रुपये की जुआ राशि और 312 ताश के पत्ते जब्त
कोटा। शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 92,060 रुपये की जुआ राशि और 312 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को बोरखेड़ा थानाधिकारी अजीत बगडोलिया पुलिस जाप्ते के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बजरंग नगर स्थित आदित्य आवास के मकान नंबर 184 में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश के तहत तलाशी वारंट प्राप्त किया और मौके पर दबिश दी। मकान के ड्राइंग रूम में नौ व्यक्ति कथित तौर पर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने उनके कब्जे से जुआ राशि और ताश के पत्ते जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए लोगों के नाम:
श्रीपुल गर्ग
लोकेश पीपलानी
पूरण पीपलानी
हिमांशु नंदवानी
जयप्रकाश मेघवाल
संजीव विजय
अमित पीपलानी
पंकज मित्तल
अकील अहमद
पुलिस मामले में राजस्थान सार्वजनिक जुआ अध्यादेश के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
Ladpura, Kota | Oct 21, 2026