सीधी के पूजा पार्क में रविवार दोपहर मामूली धक्का लगने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रोहित सिंह और कामु रावत ने साथियों के साथ कमलेश द्विवेदी और रिंकू साहू से मारपीट की। इसके बाद रिंकू के साथी भी डंडे लेकर पहुंचे और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
स्थानीय लोगों ने पार्क में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गार्ड और CCTV कैमरे लगाने की मांग की है। नगर पालिका CMO महमूद हसन ने जांच की बात कही है, जबकि कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार अभी किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
#sidhi #mp53 #sidhinews #viralnews #mpnews #virałreels #sidhicity #sidhimp53 #vindhyapradesh