झारखंड के अनुसूचित जनजाति यानी ST विद्यार्थियों की बकाया छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए केंद्र सरकार ने 250 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्य में प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति मद में करीब 364 करोड़ रुपये बकाया थे।
केंद्र से राशि मिलने के बाद अब कल्याण विभाग छात्रों के बैंक खातों में DBT के जरिए भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
वहीं, 2025-26 और 2026-27 सत्र के लिए ST, SC और OBC छात्रों की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन भी जारी हैं। पात्र छात्र 31 अक्टूबर तक ई-कल्याण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
समय पर आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन कराने वाले छात्रों को ही छात्रवृत्ति की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।